22.8 C
New York
Saturday, June 14, 2025

Buy now

spot_img

महिला ने भाजपा नेता और पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर (अमरदीप ढंडा):-

जालंधर की महिला ने भाजपा नेता और पत्रकार पर रेप करने के आरोप लगाए हैं। महिला किसी तरह से दोनों के चंगुल से बचकर निकली और उसने इस पूरी घटना के बारे में अपने पति को बताया। जिसके बाद उसके पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। केस दर्ज होने के बाद महिला के पति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए भाजपा पार्षद ने फोन कर उसे रेस्टोरेंट बुलाया। जहां पत्रकार ने अपनी गाड़ी भेजकर उसे रेस्टोरेंट की बजाय फगवाड़ा के गैस स्टेशन ले गया। जहां भाजपा पार्षद ने बंद कमरे में उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।शोर मचाने के बाद वह किसी तरह से पार्षद के चंगुल से वहां से निकली। जिसके बाद उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। 

पति का कहना है कि हमारा किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। पर भाजपा पार्षद के कारण ही वह विवाद सुलझ नहीं पा रहा है। अब इस मामले में मैंने पुलिस को पत्नी के साथ जो भी हुआ, उस घटना की शिकायत दे दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत करने के बाद लगातार उसे धमकियां मिल रही हैं।

फगवाड़ा के सिटी इंचार्ज अमन नाहर ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया था

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles